मुखपृष्ठ

ऑनलाइन सतर्कता जागरूकता प्रश्नोत्तरी 2026

@label

सतर्कता प्रश्नोत्तरी 2025 पर जाने के लिए यहां क्लिक करें -  Online Vigilance Awareness Quiz 2026

 

 

इंडिया माइनिंग वीक (IMW) 2027

हमारे बारे में

सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इन्स्टीच्यूट(सीएमपीडीआई) भारत सरकार का एक उद्यम है, जिसका कारपोरेट मुख्यालय भारत के रांची में स्थित है।

यह कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है एवं यह एक अनुसूची -बी कंपनी है।

वर्ष 2019 के जून से यह एक मिनीरत्न (श्रेणी।) कंपनी है, तथा वर्ष 1998 के मार्च में इसे आईएसओ 9001 प्रमाण पत्र दिया गया है। अपने सूचना सुरक्षा प्रबंधन के लिए भी यह आईएसओ 270001 प्रमाण-पत्र पाने की राह में है।

मूल रूप से सीएमपीडीआई की परिकल्पना 1972 में की गई थी तथा संपूर्ण भारतीय खनन उद्योग, जो उस समय अल्प विकसित योजना प्रणाली पर कार्यरत था, के लिए एक छत के नीचे कार्य करने हेतु एक सर्व समावेशी योजना संगठन का प्रस्ताव पोलिस विशेषज्ञों के साथ एक युग्म, अध्ययन दल द्वारा दिया गया था। यह वह समय था जब देश में आने वाले वर्षों में तीव्र औद्योगिक विकास की जरूरतों को पूरा करने हेतु ऊर्जा की तेजी से वृद्धि के लिए अवलम्बन उपलब्ध करने हेतु कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण किया जा रहा था।

खनन-भू-विज्ञान

कुशल श्रमशक्ति से युक्त (युग्मित) नई पिढ़ी की गवेषण प्रौधोगिकी ने खनिज गवेषणा, संसाधन मूल्यांकन ,संसाधन प्रबंधन, खनन भू-विज्ञान (भू-गर्भ जलीय) एवं भू-भौतिक अध्ययन, अभियंत्रण भू-विज्ञान अंवेषण आदि में सीएमपीडीआई को नायक बना दिया है ।

ओपेन-पीट

कोयला, लिग्नाइट तथा अन्य खनिजों में ओपेन पीट तथा भूमिगत खान आयोजन (प्लानिंग) एवं डिजाइन में प्रमुख परामर्शदाता है । सीएमपीडीआई प्रत्येक 70 एमटीपीए तक क्षमता वाली परियोजना की 1000 से अधिक खनन रिपोर्ट तैयार की है ।

पर्यावरणिक-अभियंत्रण

कोयला एवं अन्य दोनों के पर्यावरणिक अभियंत्रण के क्षेत्र में सीएमपीडीआई की वायु, जल, ध्वनि पारामीटरो की नियमित मानिटरिंग के लिए विभिन्न कोयला क्षेत्रों में सीएमपीडीआई की 6 पूर्वत: सुसज्जित प्रयोगशाला है ।

जियोमैटिक्स सेवाएं

सीएमपीडीआई के पास एकीकृत प्राकृतिक संसाधन सर्वेक्षण और प्रबंधन के लिए रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, जीपीएस, डिजिटल फोटोग्रामेट्री, लीडर, यूएवी, स्थलीय और खान सर्वेक्षण के लिए समर्पित एक बहु-अनुशासनात्मक समूह है। सीएमपीडीआई भारतीय कोयला खनन क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल है और कोल इंडिया लिमिटेड की भू-स्थानिक आवश्यकताओं के पूर्ण स्पेक्ट्रम में भाग लेता है।